नागपुर :- शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) की युवा सेना की ओर से नागपुर जिला में हर्षल काकड़े के मार्गदर्शन में लकड़गंज थाना के नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर युवा सेना के पदाधिकारियों ने लकड़गंज थाना क्षेत्र में रात के समय नियमों के विपरीत होटल एवं दुकानों के खुले रहने की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। पदाधिकारियों ने विशेष रूप से सावजी भोजनालय सहित अन्य दुकानों के देर रात तक खुले रहने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर अपना निवेदन सौंपा।
युवा सेना के पदाधिकारियों ने निवेदन में कहा कि रात के समय व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन पर निर्धारित नियमों का पालन होना चाहिए। उनका मानना है कि देर रात तक नियमों का उल्लंघन होने से क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस विषय पर उचित जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर विभागीय सचिव बाबा लानोरकर, नागपुर विस्तारक छोटू राऊत, बादल पंसरकर, विनोद कल्याणी, ऋषभ, शुभम सहित युवा सेना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवा सेना के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन से उचित कदम उठाने का आग्रह किया।








