spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अंबाझरी के हुक्का पार्लर पर छापा, 13 पर कार्रवाई

– मालिक, मैनेजर और कर्मचारी सहित 10 ग्राहक भी शामिल

नागपुर :- शहर पुलिस की अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा पथक ने अंबाझरी थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित ‘9 लाउंज’ हुक्का पार्लर पर छापा मारकर 13 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर और हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री सहित कुल 15,370 रुपये का माल जब्त किया। यह कार्रवाई 13 अक्टूबर को शाम 6.15 से रात 10.30 बजे के बीच हिल रोड, गांधीनगर, अंबाझरी स्थित हुक्का पार्लर में की गई।

पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान आरोपियों को ग्राहकों को हुक्के के माध्यम से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तंबाकूजन्य पदार्थ उपलब्ध कराते हुए और इसके सेवन के लिए सुविधाएं मुहैया कराते हुए पाया गया। आरोप है कि पार्लर में यह गतिविधि पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर की 7 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना के निर्देश क्रमांक 1 का उल्लंघन करते हुए की जा रही थी।

मालिक, मैनेजर और कर्मचारी भी आरोपी

पुलिस ने इस मामले में पार्लर के मालिक परवापुरा, जैन मंदिर के पास, नागपुर निवासी अभिषेक शिखरचंद जैन (41), धरमपेठ, रुद्र अवतार प्रेस के पास निवासी मैनेजर निखिल संजय खोब्रागड़े (37), तथा गांधीनगर, मारुति सुजुकी शोरूम के पास, नागपुर निवासी कर्मचारी रुपेश कृष्णराव वानखेड़े (30) को आरोपी बनाया है। इनके अलावा मौके पर मिले 10 ग्राहकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 13 आरोपी शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान जब्त हुक्का पॉट, फ्लेवर और अन्य सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों के साथ अंबाझरी पुलिस थाने के हवाले किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और 272 तथा तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई सामाजिक सुरक्षा पथक के पुलिस निरीक्षक दर्शन पाटिल के नेतृत्व में की गई।

Popular Articles