– PIT-NDPS कानून के तहत सीपी का आदेश
नागपुर :- नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नागपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए लकड़गंज थाना क्षेत्र के आरोपी सुमित उर्फ ‘नमो’ बंडू मेश्राम (32) को एक वर्ष के लिए स्थानबद्ध किया है। पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर ने 16 अक्टूबर 2026 को पीट-एनडीपीएस कानून, 1988 की धारा 3(1) के तहत स्थानबद्धता का आदेश जारी किया। आदेश के अनुपालन में आरोपी को पुणे स्थित येरवडा मध्यवर्ती कारागृह भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लकड़गंज पुलिस थाने की टीम ने की। पुलिस की इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








