spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

यूट्यूब वीडियो देखकर नाबालिग ने किया गर्भपात का प्रयास

– नाबालिग मां ने घर पर दिया बच्चे को जन्म,पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

नागपुर :-  शहर के पांचपावली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्र ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर गर्भपात का प्रयास किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग पीड़िता ने घर पर बच्चे को जन्म दिया और उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले गए। पीड़िता की उम्र कम होने के कारण डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 17 वर्षीय नाबालिग छात्र को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत दुष्कर्म और असुरक्षित गर्भपात के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

फरवरी में गर्भवती हुई थी पीड़िता

पांचपावली पुलिस के मुताबिक, दोनों नाबालिग उत्तर नागपुर के एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उनके बीच प्रेम संबंध थे। इसी दौरान शारीरिक संबंध बनने के बाद पीड़िता फरवरी में गर्भवती हो गई। इसके बाद गर्भपात का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।

आरोप है कि छात्र ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर औषधीय वनस्पतियों का मिश्रण तैयार किया और पीड़िता को पिला दिया। हालांकि, गर्भपात नहीं हुआ। इसके बाद 12 अक्टूबर को पीड़िता ने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया। वह करीब आठ महीने की गर्भवती थी। बच्चे के जन्म के बाद परिजनों ने नवजात को डागा अस्पताल और पीड़िता को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, नवजात का वजन करीब डेढ़ किलोग्राम है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पीड़िता का भी अस्पताल में उपचार किया गया।

मेडिकल अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पांचपावली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद शहर में हलचल मच गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Popular Articles