धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर ऐतिहासिक दीक्षाभूमि में लाखों अनुयायियों ने पहुंचकर भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक अभिवादन किया। श्रद्धा, समता और बंधुत्व के इस महापर्व पर मनपा और पुलिस प्रशासन की ओर से अनुयायियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।