spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कैफे संचालक से मांगा 20 हजार का हफ्ता

नागपुर :- वाठोड़ा थाना क्षेत्र में एक कैफे संचालक से 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और इनकार करने पर चाकू व बंदूक से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कलीमखान शामदखान पठान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अंबुज भभूतीराम साहू (31) वाठोड़ा क्षेत्र में सिंबायोसिस कॉलेज के सामने स्थित 98 कैफे का संचालन करते हैं। 11 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे आरोपी हाथ में चाकू लेकर कैफे में पहुंचा। उसने संचालक के साथ गाली-गलौज करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। संचालक द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने चाकू और बंदूक से हमला करने की धमकी दी। घटना के संबंध में 18 अक्टूबर को वाठोड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि बताई जा रही है।

Popular Articles