spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आज इस्कॉन की जगन्नाथ रथ यात्रा.

न्यूयॉर्क अमेरिका के श्री कृष्ण चैतन्य स्वामी महाराज की विशेष उपस्थिति

नागपुर 28 : अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन के श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर गेट नंबर 2 एम्प्रेस मॉल के पीछे नागपुर की और से जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन 28 जून 2025 को दोपहर 11.30 बजे किया जाएगा पोद्दारेश्वर राम मंदिर (मेयो हॉस्पिटल)। सर्वप्रथम कारों के काफिले से भगवान श्री जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ एम्प्रेस सिटी स्थिति धर्म पुत्र युधिष्ठिर दास के निवास स्थान से कार्यक्रम स्थल सेंट्रल एवेन्यू स्थित चंद्रलोक बिल्डिंग के पास सुबह 10.30 बजे पधारेंगे। वहां सर्व प्रथम उनको 56 भोग लगाया जायेगा।
श्रील लोकनाथ स्वामी महाराज के त्रिदंडी सन्यासी शिष्य न्यूयॉर्क अमेरिका निवासी श्रीकृष्ण चैतन्य स्वामी महाराज की उपस्थिति में विशेष अतिथियों द्वारा रथ का पूजन एवं भगवान की महाआरती होगी।
इस्कॉन नागपुर के प्रवक्ता डॉ श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि आरती के पश्चात रथयात्रा पोद्दारेश्वर राम मंदिर (मेयो हॉस्पिटल चौक) से प्रारम्भ होकर सेवा सदन चौक, अग्रसेन चौक, लाल इमली चौक, वल्लभाचार्य चौक (नंगा पुतला),  खुले चौक, न्यू इतवारी रोड़, गांधी पुतला चौक, बच्छराज व्यास चौक (बड़कस चौक), गांधी गेट, थोड़ेश्वरी राम मंदिर, आज्ञाराम देवी चौक होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। जगह जगह पर भगवान का सत्कार होगा विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाएंगे एवं चौराहों भक्तों द्वारा  विशेष आरती होगी। कई भक्तों भक्तों  द्वारा रास्ते में जलपान एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।
इस आयोजन की सफलता के लिए हरि कीर्तन प्रभु, ब्रजेन्द तनय प्रभु, विशाल प्रभु, वेणुगोपाल प्रभु, आराध्य भगवान प्रभु, नरहरि ठाकुर प्रभु, धर्म पुत्र युधिष्ठिर प्रभु, ,परम करुणा प्रभु, सचितनय गौर प्रभु, कल्पतरु प्रभु, गोपाल लीला प्रभु, जय कृष्ण प्रभु, साधना भक्ति माताजी, युगल नाम निष्ठा प्रभु, जय गिरधारी प्रभु, हेमंत ठाकरे प्रभु, राजेश  रैकवार प्रभु,पंढरीनाथ प्रभु, प्रसन्नजीत प्रभु,  कौशलेंद्र राम दास प्रभु, किंकर वैष्णव प्रभु, प्रथमेश प्रभु, ऋतिक मुनेश्वर प्रभु, अक्षय नागतोडे प्रभु इत्यादि प्रयासरत है। इस्कॉन नागपुर मैनेजमेंट ने नागपुर वासियों को आग्रह किया है कि वे अपने हाथों से रथ खींच कर इस अवसर का लाभ लें।

Popular Articles