– होलसेल क्लॉथ एंड यार्न मर्चेंट एसो. की नई कार्यकारिणी
नागपुर :- दि होलसेल क्लॉथ एंड यार्न मर्चेंट एसोसिएशन के सत्र 2026-28 के चुनाव संपन्न हुए। इसमें नारायण तोषनीवाल को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रकाश डागा सचिव निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रताप थावरानी और उमाकांत जाजू चुने गए।
नई कार्यकारिणी में कन्हैयालाल कृपलानी और मानक भूतड़ा को उपसचिव तथा कमलकिशोर सारडा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरविंद चांडक, भूषण सकोड़े, घनश्याम राठी, हरीश झाम, जितेंद्र कृपलानी, ओमप्रकाश तोषनीवाल, पीयूष शाह, राजेश लोया, सुदर्शन मदान और कृष्णा सारडा का चयन हुआ। कॉ-ऑप्ट सदस्य के रूप में रामावतार तोतला और शंकरलाल कृपलानी को मनोनीत किया गया। न्याय समिति में अशोक हुडिया, रमेश कृपलानी, महेश बत्रा, गोपाल मुल्तानी, जेठमल डागा, प्रवीण जैन और राजू गंगवानी निर्वाचित हुए। गोपाल भाटिया और अजय मदान सम्माननीय सदस्य रहेंगे। ट्रांसपोर्ट समिति में हरीश केवलरामानी, किशोर सकोड़े, गंगाधर ठूमसे, सिद्धार्थ सारडा और अभय नायक को मनोनीत किया गया।
चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी प्रीतम अरोरा के साथ रामावतार तोतला और शंकरलाल कृपलानी ने निभाई। सर्वसाधारण सभा में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी कार्यकाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी गई।








