spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में शिकायतों का अंबार

– अनुकंपा नियुक्ति, तबादले, सड़क निर्माण और चिकित्सा सहायता के लिए सौंपे ज्ञापन

नागपुर :- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के महल स्थित जनसंपर्क कार्यालय में रविवार को नागरिकों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर नागरिकों के साथ ही अनेक संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने गडकरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे।

महल के गडकरी वाड़ा स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान अनुकंपा के आधार पर नौकरी, तबादले, नए मार्गों के निर्माण, मलवाहिनियों और बिजली कनेक्शन जैसी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिए गए। कई नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी मंत्री के समक्ष रखीं। दिव्यांग नागरिकों ने कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की मांग की। किसी को पैर तो किसी को हाथ के कृत्रिम अंग की आवश्यकता थी। इस पर गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कई लोगों ने उपचार और दवाइयों के लिए आर्थिक सहायता मांगी। गडकरी ने अधिकारियों को जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न लोगों ने अपनी प्रकाशित पुस्तकें भी गडकरी को भेंट कीं।

Popular Articles