spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रास गरबा के साथ गोरेगांव में नवरात्रि उत्सव का समापन

आकर्षक सजावट के बीच महिलाओं ने दिखाया हुनर

देवेन्द्र दमाहे, गोंदिया :- दुर्गा उत्सव समिति, गोरेगांव की ओर से नौ दिवसीय रास गरबा कार्यक्रम के साथ नवरात्रि उत्सव का समापन हुआ। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटिंग और डीजे की धुन पर प्रतिभागियों ने गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

वैष्णवी ग्रुप, गायत्री ग्रुप, मंगलमूर्ति ग्रुप और मोहिनी ग्रुप ने सुंदर गरबा स्टेप्स प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में पिंकी शहारे, सुरखा तुमसरे, निकिता मंदरे, मोना सोनवाने, लीना शहारे, पल्लवी राऊत, प्रीति उईके, रीना अगडे, अनिता राहांगडाले, लता हत्तीमारे, भारती पारधी, स्वीटी कोल्हे, मीना पटले, हर्षा डोंगरे और सपना रामटेके सहित अन्य सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के आयोजन में उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी फनेंद्र कुथीरकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मलेश्याम येरोला, शारदा ऑटोमोबाइल्स के संचालक बबलू पटले, जनरल स्टोर्स संचालक प्रमोद जैन तथा कृषि विक्रेता वैरागडे ने विशेष सहयोग प्रदान किया। उत्सव के दौरान गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

Popular Articles