spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सोना बेचकर 21.61 लाख रुपये हड़पने का आरोप

– दो सराफा व्यापारियों पर मामला दर्ज

नागपुर :- इतवारी सराफा बाजार स्थित गुलाबचंद साहबलाल ज्वेलर्स से सोने के आभूषण लेकर ग्राहकों को बेचने और उसकी रकम जमा नहीं करने के आरोप में दो सराफा व्यापारियों के खिलाफ तहसील पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शहीद चौक के पास स्थित गुलाबचंद साहबलाल ज्वेलर्स में छोटे-बड़े सराफा व्यापारी ग्राहकों को दिखाने के लिए सोने-चांदी के आभूषणों के नमूने ले जाते हैं। आभूषण पसंद आने पर उनकी बिक्री कर दो-तीन दिनों के भीतर रकम दुकान में जमा करने की परंपरा है। इस लेन-देन का रिकॉर्ड दुकान के जांगड़ रजिस्टर में रखा जाता है।

शिकायतकर्ता दारोडकर चौक, सीए रोड, नागपुर निवासी उत्तम फूलचंद कश्यप (63) की शिकायत के मुताबिक, 27 जून 2025 से 2 मई 2026 के बीच प्रसन्ना प्रफुल्ल सराफ और प्रफुल्ल प्रेमचंद सराफ (60), दोनों निवासी निकालस मंदिर के पास, लकड़गंज, नागपुर, दुकान से 137.972 ग्राम वजन के सोने के आभूषण ले गए थे। इन आभूषणों की कीमत 21 लाख 61 हजार 976 रुपये बताई गई है। आरोप है कि दोनों ने जांगड़ रजिस्टर में हस्ताक्षर कर आभूषण प्राप्त किए, ग्राहकों को बेच दिया, लेकिन बिक्री की रकम शिकायतकर्ता को नहीं सौंपी और उसका इस्तेमाल अपने आर्थिक लाभ के लिए किया। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर तहसील पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Popular Articles