spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कांट्रैक्टर को ब्लैकमेल कर वसूले 1.50 लाख

– प्रमोद भागचंदानी पर 1 और FIR

नागपुर :- शासकीय कार्यालयों में शिकायत कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले वसूलीबाज प्रमोद भागचंदानी के खिलाफ पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। इस बार भागचंदानी के खिलाफ एक सिविल कांट्रैक्टर ने शिकायत दर्ज कराई है। भागचंदानी और उसके 2 साथियों ने छेड़खानी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर कांट्रैक्टर से 1.50 लाख रुपये की वसूली की। पुलिस ने संतोष कुमार की शिकायत पर भागचंदानी और उसके साथी कैलाश बोंबले और शेखर पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संतोष इंदोरा चौक स्थित पार्वती टाउनवर्स सोसाइटी में रहते हैं। इसी सोसाइटी में भागचंदानी भी रहता है। शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर को शेखर पाटिल ने संतोष को फोन करके बताया कि भागचंदानी के खिलाफ 2 मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में खर्च के लिए 2 लाख रुपये की जरूरत है। उसने संतोष को रुपये नहीं देने पर छेड़खानी के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्हें डराया गया कि भागचंदानी की पत्नी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी। फोन पर धमकी देने के बाद कथित तौर पर प्रमोद भागचंदानी, कैलाश बोंबले और शेखर पाटिल अपार्टमेंट के बेसमेंट में पहुंचे। वहां संतोष पर 2 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। 3 दिन बाद भागचंदानी से मिलने के लिए इंदौरा चौक स्थित उसके ऑफिस गए। उन्होंने 1 लाख रुपये देने की तैयारी दर्शायी। भागचंदानी ने 1.50 लाख रुपये देने को कहा। यह रुपये लेने के बाद उसने संतोष को 2-3 माह बाद महापुरुष की जयंती के अवसर पर भी 1 लाख रुपये देने के लिए कहा गया। संतोष ने अपनी पत्नी को जानकारी दी। आरोपियों की आपराधिक प्रवृत्ति और धमकियों के कारण पत्नी ने उन्हें शिकायत दर्ज नहीं करने को कहा। भागचंदानी के खिलाफ अलग-अलग थानों में हफ्ता वसूली के मामले दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने भी हिम्मत जुटाई और कथित वसूली की शिकायत दर्ज कराई।

Popular Articles