Related Posts

सूखाग्रस्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को दें प्राथमिकता

<p><strong>&&num;8211&semi; सांसद श्यामकुमार बर्वे ने महावितरण अधिकारियों को दिए निर्देश<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>सूखाग्रस्त क्षेत्रों में किसानों&comma; आम बिजली उपभोक्ताओं और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश रामटेक के सांसद श्यामकुमार बर्वे ने महावितरण के अधिकारियों को दिए हैं। नागपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र की बिजली संबंधी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने विद्युत भवन में महावितरण के वरिष्ठ एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।<&sol;p>&NewLine;<p>बैठक में रबी सीजन को देखते हुए कृषि पंपों को पर्याप्त और नियमित बिजली आपूर्ति करने पर विशेष जोर दिया गया। सांसद बर्वे ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर 24 से 48 घंटे के भीतर बदलने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित कृषि पंपों और घरेलू बिजली कनेक्शनों को तत्काल मंजूरी देने तथा कम वोल्टेज&comma; बार-बार बिजली गुल होने और ट्रांसफार्मर जलने जैसी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>लंबित सौर पंप के मामलों का करें निपटारा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>बैठक में पात्र किसानों के लंबित सौर कृषि पंप आवेदनों का निपटारा करने के साथ नए बिजली उपकेंद्रों के निर्माण&comma; बिजली लाइनों के विस्तार और मौजूदा बिजली व्यवस्था की क्षमता बढ़ाने से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;<p>सांसद बर्वे ने कहा कि सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों की खेती&comma; नागरिकों के पेयजल और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के लिए नियमित बिजली उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को इन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा किसानों और आम नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों को लंबित न रखते हुए तत्काल हल करने के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;