– HSC की 8 फरवरी से और SSC की 15 फरवरी से होगी शुरू
नागपुर :- महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके अनुसार, 12वीं (एचएससी) की परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी, जबकि 10वीं (एसएससी) की परीक्षाएं 15 फरवरी से 15 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अथवा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा देनी होगी।
12वीं का अंग्रेजी से होगा आगाज
12वीं की परीक्षा 8 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी। 9 फरवरी को हिंदी और 10 व 11 फरवरी को मराठी सहित अन्य भाषाओं के पेपर होंगे। 12 फरवरी को भौतिकशास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षा होगी। इसके बाद 16 फरवरी को रसायनशास्त्र, 17 फरवरी को अर्थशास्त्र और 20 फरवरी को गणित एवं सांख्यिकी का पेपर आयोजित किया जाएगा।
10वीं का पहला पेपर 15 फरवरी को
10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को प्रथम भाषा के पेपर से शुरू होंगी। इसमें मराठी, हिंदी सहित अन्य भाषाओं के विषय शामिल हैं। अंग्रेजी की परीक्षा 22 फरवरी को निर्धारित की गई है।
परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने से विद्यार्थियों को अब लिखित परीक्षाओं की तैयारी और विषयवार अध्ययन की योजना बनाने में मदद मिलेगी।






