– कॉलेज के पीछे ले जाकर युवक ने बनाए शारीरिक संबंध
नागपुर :- शहर में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला उसके गर्भवती होने पर उजागर हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपी युवक की पहचान इंदिरा नगर, जरीपटका निवासी पंकजराम भलावी (23) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता परिसर के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। करीब पांच-छह महीने पहले उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे मिलने के लिए कॉलेज आने लगा। आरोप है कि 8 नवंबर को आरोपी किशोरी से मिलने पहुंचा और उसे कॉलेज के पीछे स्थित एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों की शिकायत पर अंबाझरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।






