अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने पति राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी के सफर की झलकियां साझा करती रही हैं। छुट्टियों की तस्वीरों से लेकर वर्कआउट रूटीन तक, अभिनेत्री ने अपने इस पड़ाव के बारे में फैंस को अपडेट देती रही हैं। अब उन्होंने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए एक और तस्वीर शेयर की है।
सामंथा की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में, सामंथा रुथ प्रभु एक काउच पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए हैं और प्यार से अपने बढ़ते बेबी बंप को सहला रही हैं। एक छोटा और मजेदार कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘इसे ही मेरा मैटरनिटी शूट समझें।’
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
अभिनेत्री अभी अपनी प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर के आखिरी चरण में हैं।
एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा कि सब कुछ सही समय पर हो गया।
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने पति राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी के सफर की झलकियां साझा करती रही हैं। छुट्टियों की तस्वीरों से लेकर वर्कआउट रूटीन तक, अभिनेत्री ने अपने इस पड़ाव के बारे में फैंस को अपडेट देती रही हैं। अब उन्होंने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए एक और तस्वीर शेयर की है।
सामंथा की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में, सामंथा रुथ प्रभु एक काउच पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए हैं और प्यार से अपने बढ़ते बेबी बंप को सहला रही हैं। एक छोटा और मजेदार कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘इसे ही मेरा मैटरनिटी शूट समझें।’
सामंथा की पोस्ट पर यूजर्स ने लुटाया प्यार
सामंथा की तस्वीर पर फैंस ने प्यार लुटाया है। एक यूजर ने उन्हें ‘अब तक की सबसे कूल होने वाली मां’ कहा।
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपके नन्हे-मुन्ने को देखने का बेसब्री से इंतजार है।’
एक और फैन ने लिखा, ‘मातृत्व आप पर बहुत जादुई लगता है सामंथा।’
एक और यूजर ने उन्हें ‘सबसे कूल मां’ कहा है।
सामंथा रुथ प्रभु अभी अपनी प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर के आखिरी चरण में हैं और प्रेगनेंसी के नौवें महीने में प्रवेश कर चुकी हैं।
कब हुई सामंथा और निदिमोरु की शादी?
सामंथा और राज ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में एक निजी समारोह में शादी की थी। अभिनेत्री ने जून 2026 में हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता के जश्न के दौरान अपनी प्रेगनेंसी की पुष्टि की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि अपने काम को पूरा करने के बाद वह मैटरनिटी ब्रेक लेंगी।






