spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शहर का सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक महीने से लापता

– लोणावला के निनी पॉइंट पर मिली बाइक, मोबाइल, बैग और चप्पलें

नागपुर :-  पुणे में नौकरी करने वाला नागपुर का 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल सुमित मिश्रा पिछले एक महीने से लापता है। उसकी बाइक, मोबाइल, बैग और चप्पलें लोणावला के निनी पॉइंट के पास मिलीं, लेकिन राहुल का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। बेटे की तलाश में परिवार परेशान है और उसके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए बैठा है।

राहुल मानेवाड़ा क्षेत्र के गुरुकुंज नगर स्थित विज्ञान नगर का निवासी है। वह पुणे की एक नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था और नौकरी के कारण पीजी में रहता था। परिवार के अनुसार, 7 अक्टूबर को उसने घरवालों से सामान्य बातचीत की थी। इस दौरान उसने गगनगिरी आश्रम जाने की बात भी बताई थी। इसके बाद अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया और परिवार से संपर्क टूट गया। कुछ समय बाद लोणावला में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास निनी पॉइंट पर उसकी बाइक और अन्य सामान मिलने की जानकारी पुलिस के माध्यम से परिवार को मिली। स्थानीय पुलिस ने इलाके में दो बार तलाश अभियान चलाया, लेकिन राहुल का पता नहीं चल सका।

इस संबंध में खोपोली पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद राहुल का कोई सुराग नहीं मिलने से उसके माता-पिता और परिजन चिंतित हैं। परिवार ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर राहुल का जल्द पता लगाने की अपील की है।

Popular Articles