spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कर्नाटक और गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

– 15,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक तथा गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को हरी झंडी दिखाएंगे और कर्नाटक में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री 13 नवंबर को बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तावरेकेरे से आइआइएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो यात्रा करेंगे। वह मैसुरु में भारत वन में पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ कासमास-मैसुरु तारामंडल का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी मंगलुरु में 850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी क्षमता 80 हजार मीट्रिक टन है। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित चार रेलवे स्टेशनों- चामराजनगर, चिकमगलूर, सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री 45 किलोमीटर लंबी बागलकोट-वंडाल रेल लाइन के दोहरीकरण खंड का लोकार्पण और बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

गुजरात दौरे के दौरान मोदी बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है।

Popular Articles