– पिच्छी परिवर्तन और चातुर्मास कलश निष्ठापन का भव्य आयोजन
नागपुर :- जैन संत पिच्छी से चारित्र्य का दृढ़ता से पालन करते हैं यह उदबोधन गणिनी आर्यिका प्रज्ञाश्री माताजी ने श्री दिगंबर जैन सेनगण मंदिर द्वारा आयोजित युगल माताजी के पिच्छी परिवर्तन और चातुर्मास कलश निष्ठापन समारोह में गुरुवार को वर्धमाननगर स्थित धनसंस लॉन में दिया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित बा. ब्र. प्रतीक्षा दीदी, भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पापड़ीवाल, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष जैन पेंढारी, जगदीश गिल्लरकर, पीयूष शाह, शरद चौधरी, प्रीतेश डोनगांवकर, उल्हास जैन, राजकुमार खेड़कर, प्रीति सूरज जैन पेंढारी, दिलीप राखे, महावीर कापसे, देवेंद्र आग्रेकर आदि ने किया।
प्रमुख अतिथि विधायक कृपाल तुमाने, विधायक संजय भेंडे, विधायक कृष्णा खोपड़े, शहर भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, नगरसेवक वैशाली उदापुरकर, श्रीकांत आगलावे, कल्पना शर्मा, अतुल कोटेचा, लोकमत मीडिया समूह के यूनिट हेड आशीष जैन, निखिल कुसुमगर, श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष बटुक जैन, सुरेश ओस्तवाल उपस्थित थे। समारोह की प्रस्तावना संतोष जैन पेंढारी ने रखी। अतिथियों का परिचय सूरज जैन पेंढारी ने दिया। मंगलाचरण सुमित खेड़कर, विराज खेड़कर ने किया। सुमधुर भजन हर्ष निलेश भुसारी ने प्रस्तुत किया। धर्मसभा का संचालन सतीश जैन पेंढारी ने किया। पाठशाला के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। समिति द्वारा सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। चातुर्मास में सभी मंदिर संस्था, पुलक मंच परिवार, श्री दिगंबर जैन महासमिति ने विशेष सहयोग किया। आगामी वर्ष में युगल माताजी को नागपुर में पुनः चातुर्मास करने के लिए निवेदन नागपुर जैन समाज ने किया।
युगल माताजी को वस्त्र भेट संतोषदेवी सुमत जेजानी, शांतिलाल हेमावत ने किया। युगल माताजी का चरण प्रक्षालन सूर्यनगर जैन समाज ने किया। जिनवाणी भेट राजकुमार जेजानी ने की। युगल माताजी को नई पिच्छी रत्नमाला मोदी और जगदीश गिल्लरकर ने दी। पुरानी पिच्छी प्राप्त करने का सौभाग्य रेखा चौधरी, प्रीति सूरज जैन पेंढारी को प्राप्त हुआ। इस अवसरपर चातुर्मास में हुए कार्यक्रमों पर स्नेहा खेड़कर, सुनील जैन पेंढारी, सूरज जैन पेंढारी, संजय पापड़ीवाल, उदय जोहरापुरकर ने विचार व्यक्त किए।
पूर्वाचार्यों का गुरुपूजन और युगल माताजी का पूजन सभी मंदिर संस्था, युवक व महिला, पुलक मंच परिवार आदि ने किया।
पिच्छी से चारित्र्य का दृढ़ता से पालन करते है जैन संत – गणिनी आर्यिका प्रज्ञाश्री माताजी
गणिनी आर्यिका प्रज्ञाश्री माताजी ने कहा पिच्छी रत्नत्रयधारियों को ही मिलती हैं। सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यग्चारित्र्य की आराधना करते हैं। यह पिच्छी रत्नत्रय दर्शाती हैं। पिच्छी आगे से कोमल सम्यग्दर्शन दर्शाती हैं। इसमें बग्गिया होती हैं, बारह अंगों का प्रतीक होती हैं। जैसा जैन संतों का चारित्र्य होता हैं वैसी ही होती हैं। जैन संत पिच्छी लेकर अपने चारित्र्य का पालन बहुत दृढ़ता से करते हैं, कठोरता, कड़कता से अपने चारित्र्य का पालन करते हैं। पिच्छी गुरुदेव ही दे सकते, श्रावक मात्र पिच्छी परिवर्तन कर सकते हैं। दिगंबर जैन साधुओं के लिए मोर के पंखों की पिच्छी का विधान बताया हैं। नागपुरवासियों की भक्ति खत्म नहीं होना चाहिए। अभी चातुर्मास खत्म हुआ हैं, दूसरे भी साधु संत नगर में आएंगे उनकी भक्ति, वैय्यावृत्ति करना हैं। जिन जिन पर उपसर्ग आया उन्होंने भगवान की भक्ति की हैं।
नागपुर का समाज संगठित हैं – गणिनी आर्यिका सुज्ञानश्री माताजी
गणिनी आर्यिका सुज्ञानश्री माताजी ने कहा नागपुर का समाज एकत्रित हैं, संगठित समाज हैं। एकता का संदेश देनेवाला नागपुर का समाज हैं। नागपुर का समाज पंथवाद, संतवाद से दूर हैं, एक हैं। पूजन पद्धति के लिए जो जिसको अच्छा लगता हैं, वह करते हैं। मंदिर में दर्शन, पूजन आदि की व्यवस्था भिन्न भिन्न हो सकती हैं लेकिन जब प्रभु का नाम आता हैं तो चौबीस तीर्थंकर चौबीस ही हैं। भगवान महावीर एक ही हैं। भगवान महावीर के अनुयायी है यह संदेश हैं।
णमोकार महामंडल 15 नवंबर को
गणिनी आर्यिका प्रज्ञाश्री माताजी, गणिनी आर्यिका सुज्ञानश्री माताजी के निर्देशन रविवार 15 नवंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे इतवारी लाडपुरा स्थित श्री दिगंबर जैन सेनगण मंदिर के सन्मति भवन सभागृह में णमोकार महामंत्र महामंडल विधान होगा। दोपहर 3 बजे युगल माताजी का धर्मसभा में उदबोधन होगा। दोपहर चार बजकर पांच मिनट पर युगल माताजी का सम्मेद शिखरजी के लिए विहार होगा। रात्रि विश्राम सूर्यनगर में होगा यह जानकारी मंदिर के अध्यक्ष सतीश जैन पेंढारी, सचिव उदय जोहरापुरकर ने दी हैं।






