spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मासूम से अश्लील हरकत करने वाला फूफा गिरफ्तार

– घर में अकेली पाकर बच्ची को बनाया निशाना, बार-बार छेड़खानी का आरोप

नागपुर :-  शहर के भांडेवाड़ी इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के फूफा द्वारा बार-बार अश्लील हरकतें करने का आरोप है। बच्ची की शिकायत के आधार पर भांडेवाड़ी पुलिस ने 54 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ भांडेवाड़ी परिसर में रहती है। उसके घर के पास ही उसकी बुआ और उनके पति रहते हैं। आरोप है कि जब भी बच्ची घर में अकेली होती थी, तब आरोपी उसकी नाबालिग उम्र का फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। शिकायत के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले भी आरोपी बच्ची को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने पर भांडेवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने 54 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles