वाड़ी :- उत्तर भारतीय समाज का अत्यन्त महत्वपूर्ण उत्सव 3 दिवसीय छट पूजा पर्व वाड़ी, दत्तवाड़ी परिसर मे उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया।
नहाये-खाये दिवस से प्रारंभ हुये इस पर्व पर घर-घर उत्साह से तैयारी पश्चात 3 दिवस उपवास के बाद छट व्रतियो ने अस्ताचल सूर्य को पहला अर्घ्य विधिवत अर्पण किया। दत्तवाड़ी के गजानन सोसाइटी क्रीड़ा मैदान में, हरी ओम सोसाइटी, वसंत विहार, त्रिलोक नगर, वड़धामना, डिफेंस जलाशय में छट पूजा के लिए विशेष तैयारी की गई थी। सोमवार के सुबह उगते सूरज को दूसरा अर्घ्य अर्पण किया गया। उत्तर भारतीय सभा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, प्रभाग अध्यक्ष प्रवीण सिंह, सुनील सिंह, कैलास शर्मा, बिनेश्वरी शर्मा, दिव्यम पटले, संजू भगत, सरोज सिंह, मनोज सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, टिंकू सिंह, सार्थक सिंह आदि ने छट उत्सव संपन्न कराने के लिए विशेष परिश्रम किया।






