spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दो साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

– गणेशपेठ के धम्मदीपनगर में पुलिस ने बिछाया जाल

नागपुर :- हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को नागपुर क्राइम ब्रांच की एंटी चेन स्नेचिंग टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान निवासी धम्मदीपनगर, गणेशपेठ, नागपुर आर्यन दिनेश भगत (22) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को क्राइम ब्रांच की सोनसाखली चोरी विरोधी टीम के अधिकारी और कर्मचारी शहर में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अजनी पुलिस थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में दो वर्षों से फरार आरोपी आर्यन भगत गणेशपेठ थाना क्षेत्र के धम्मदीपनगर में एसटी स्टैंड के पास मौजूद है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर जाल बिछाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे संबंधित हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए अजनी पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की आगे की जांच अजनी पुलिस कर रही है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेंद्र दाभाड़े, पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) दीपक अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) वैभव जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक मंगला हरडे तथा उनकी टीम ने की।

Popular Articles