मुंबई :- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक और स्टार किड अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहा है। मशहूर फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुब्हान नाडियाडवाला जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी पहली फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।
फिल्म का नाम ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ रखा गया है। मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर और टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो भी जारी किया है। पोस्टर में सुब्हान अपनी को-स्टार आयरा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। दोनों कलाकारों के लुक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
इस फिल्म से आयरा भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनका असली नाम कियारा बोस रॉय बताया गया है। वह अभिनेता रोहित रॉय और अभिनेत्री मानसी जोशी रॉय की बेटी हैं।
सुब्हान के लिए फिल्मी दुनिया बिल्कुल नई नहीं है। वह बचपन में अपने पिता की कुछ फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। अब वह बतौर लीड एक्टर अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं।






