मुंबई :- बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी बेटी मालती को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ छुट्टियां बिताती नजर आ रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान मालती के एक वीडियो ने खींचा है।
इस वीडियो में मालती अपनी मां की गोद में बैठकर गायत्री मंत्र का उच्चारण करती दिखाई दे रही हैं। छोटी सी उम्र में मालती को मंत्र बोलते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
प्रियंका पहले भी अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की झलक दिखा चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने मालती का भगवती मंत्र बोलते हुए वीडियो भी शेयर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
ताजा तस्वीरों में मां और बेटी मंदिर के सामने हाथ जोड़कर पूजा करती दिखाई दे रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में मालती प्रोड्यूसर की कुर्सी पर बैठी नजर आती हैं।
प्रियंका ने अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे बिताए कुछ खूबसूरत पलों को भी कैमरे में कैद किया है।
इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैंस प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं। लोगों को यह बात पसंद आ रही है कि विदेश में रहने के बावजूद अभिनेत्री अपनी बेटी को भारतीय परंपराओं से परिचित करा रही हैं।






