मुंबई :- बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। चोट, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और आर्थिक मुश्किलों के बीच अब फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उनका हालचाल जाना है।
शरद कपूर की मदद के लिए सबसे पहले अभिनेता सोनू सूद आगे आए थे। उन्होंने खुद शरद से मुलाकात की थी। वहीं सलमान खान ने भी फोन करके उनका हाल जाना और मदद की पेशकश की।
अब शरद कपूर ने एक बातचीत में बताया है कि अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकारों ने भी उनसे संपर्क किया है।
शरद के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने उन्हें फोन किया था। दोनों कलाकार फिल्म ‘लक्ष्य’ में साथ काम कर चुके हैं।
इसके अलावा संजय दत्त ने भी फोन पर उनसे बातचीत की और मुश्किल वक्त में हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी। शरद ने बताया कि संजय ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह अकेले नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर सभी उनके साथ खड़े हैं।
शाहरुख खान ने भी उनसे फोन पर बात की और मदद करने की इच्छा जाहिर की। शरद ने बताया कि शाहरुख ने उन्हें भरोसा दिया कि वह उनकी सहायता के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि शरद कपूर और शाहरुख खान फिल्म ‘जोश’ में साथ नजर आए थे।
मुश्किल समय में फिल्म इंडस्ट्री के इन कलाकारों का साथ मिलना शरद कपूर के लिए बड़ी राहत की बात है।






