spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

 ‘मेरी वाली चुड़ैल है’ गाने ने रिलीज से पहले मचाई धूम, हिबा नवाब को टीवी सितारों का मिला सपोर्ट

मुंबई :- छोटे पर्दे पर एक नया कॉमेडी शो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सोनी सब के शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ का म्यूजिक वीडियो ‘मेरी वाली चुड़ैल है’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। गाने में हिबा नवाब और अधिक मेहता की जोड़ी नजर आ रही है।

खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही इस गाने को टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों का प्यार मिलने लगा है। अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो साझा करते हुए हिबा नवाब की तारीफ की और उन्हें खूबसूरत चुड़ैल बताया।

वहीं मुस्कान बामने ने भी सोशल मीडिया पर अधिक मेहता के लिए अपना समर्थन जाहिर किया। इनके अलावा आशीष केदार, राघव गोसाईं, आकांक्षा शर्मा, भाव्या सचदेवा और शांतनु मोगना समेत कई कलाकारों ने गाने को पसंद किया।

हिबा नवाब के लिए यह म्यूजिक वीडियो इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें उन्होंने पहली बार रैप करने की कोशिश की है। अभिनेत्री ने बताया कि दर्शकों और साथी कलाकारों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने उन्हें काफी खुश किया है।

दूसरी ओर, अधिक मेहता का कहना है कि गाने की धुन और इसका हुक स्टेप लोगों को पसंद आ रहा है। शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने खूब मस्ती की और इसी वजह से इसका अनुभव उनके लिए यादगार रहा।

शो में हिबा नवाब उर्वशी नाम की एक चुलबुली चुड़ैल का किरदार निभा रही हैं। कहानी में उर्वशी एक इंसानी परिवार का हिस्सा बनती है और अपनी जादुई शक्तियों के जरिए कई मजेदार परिस्थितियां पैदा करती है।

Popular Articles