spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

MD ड्रग्स बेचने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

– लिहीगांव अंडरपास के पास ऑटो में बैठे मिले आरोपी, 1.27 लाख का माल जब्त

नागपुर :- शहर में नशीले पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में न्यू कामठी पुलिस ने जबलपुर हाईवे स्थित लिहीगांव अंडरपास के पास कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स रखने और बिक्री की तैयारी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4.54 ग्राम एमडी पाउडर, चार मोबाइल फोन और एक ऑटो समेत कुल 1 लाख 27 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर की सुबह करीब 4.45 से 6.30 बजे के बीच न्यू कामठी पुलिस का जांच दल क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जबलपुर हाईवे पर लिहीगांव अंडरपास के पास एक काले रंग के ऑटो में दो युवक एमडी ड्रग्स बेचने के इरादे से बैठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑटो क्रमांक एमएच-49/ एआर-7453 की तलाशी ली। ऑटो में मौजूद युवकों की पहचान चांदनी चौक, हसनबाग, नंदनवन निवासी सोहेल शेख शकील अहमद (26) और हसनबाग, गली नंबर-2, कब्रिस्तान के पास, नंदनवन निवासी शेख रजाक शेख रियाज (26) के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर सोहेल के कब्जे से एक जिपलॉक थैली में 4.54 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने एमडी पाउडर बिक्री के लिए लेकर वहां रुकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ड्रग्स, चार मोबाइल फोन और बजाज कंपनी का ऑटो जब्त कर लिया। इस मामले में न्यू कामठी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Popular Articles