spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कॉटन मार्केट में कचरा चुनने वाले की हत्या, दो गिरफ्तार

नागपुर :- शहर के गणेशपेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉटन मार्केट परिसर में शराब के विवाद को लेकर एक कचरा चुनने वाले वाले व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। मृतक की पहचान टारझन (55) के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के नाम गाजियाबाद निवासी इस्लाम अहमद (42) और अमरावती निवासी ऋषिकांत जामदवार (38) बताए गए हैं। फरार आरोपियों की पहचान किशोर और धर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार 23 नवंबर को टारझन का शव कॉटन मार्केट परिसर के एक नाले में मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। शुरुआत में गणेशपेठ पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर वार किए जाने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में जांच तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने इस्लाम अहमद और ऋषिकांत जामदवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि पांचों लोग बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में कचरा चुनने का काम करते थे। सोमवार रात सभी ने शराब पी थी। इसी दौरान टारझन और धर्मा के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चारों आरोपियों ने मिलकर टारझन के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने टारझन के सिर पर डंडों से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस निरीक्षक तावड़े के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है। पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए फरार किशोर और धर्मा की तलाश शुरू कर दी है।

Popular Articles