spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बांग्लादेशी युवती ने बिना वीजा पार की सीमा

– जलगांव में दूसरी ‘ सीमा हैदर’  

जलगांव :- सोशल मीडिया पर शुरू हुए प्रेम संबंधों के चलते सीमाएं पार कर भारत आने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ‘सीमा हैदर’ मामले की याद दिलाने वाली एक ऐसी ही घटना अब जलगांव में सामने आई है. इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद एक 20 वर्षीय बांग्लादेशी युवती अपने प्रेमी के लिए अवैध तरीके से भारत पहुंच गई. वैध पासपोर्ट और जलगांव के शनिपेठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसे आश्रय देने वाले उसके प्रेमी पर भी मामला दर्ज किया गया है. युवती का नाम कोनिका रानी शामलचंद्र राय है. जलगांव शहर के जोशी पेठ में एक विदेशी महिला के अवैध रूप से रह रहे होने की सूचना शनिपेठ पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसमें कोनिका रानी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान उसके पास भारत में रहने के लिए कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए. पुलिस जांच में सामने आया कि कोनिका रानी की जलगांव के सोने के कारीगर चिन्मय जगन्नाथ वाला से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.