spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

धापेवाड़ा के पास कार पलटी, बड़ा हादसा टला

– चालक का वाहन से नियंत्रण छूटा, सभी यात्री सुरक्षित

सावनेर :- सावनेर थाना क्षेत्र के धापेवाड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड ने तत्काल सावनेर पुलिस थाना की निरीक्षक ऋतुजा जाधव को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमएच-48/ सीके-1083 नंबर की कार सावनेर से कलमेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन पर अचानक नियंत्रण खो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का दृश्य काफी भयावह था और बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन सौभाग्य से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popular Articles