spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हथियार लेकर घूम रही युवक गिरफ्तार

नागपुर :- नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को घातक हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 50 मिनट पर मानकापुर पुलिस की टीम शफीनगर पुल के पास, दावत लॉन के सामने रिंग रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भीम चौक, मिसाल लेआउट, बड़ा इंदोरा, जरीपटका निवासी वंश महादेव मेश्राम (19) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 100 रुपये मूल्य का लोहे का सत्तूर बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से दंडनीय अपराध करने की नीयत से घातक हथियार लेकर घूम रहा था तथा उसने लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन भी किया। इस मामले में मानकापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Popular Articles