spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

लातूर में 1 करोड़ की पॉलिसी के लिए युवक ने रची अपनी मौत की साजिश

लातूर :- महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने 1 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए अपनी ही मौत का नाटक रच डाला। आरोपी की पहचान बैंक रिकवरी एजेंट गणेश चव्हाण के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक जली हुई कार से मिले शव को देखकर पुलिस और परिजनों को लगा कि यह शव गणेश चव्हाण का ही है। जिस कार में शव मिला, वह वाहन आमतौर पर गणेश ही चलाता था, जिससे पहचान को लेकर किसी को संदेह नहीं हुआ। परिवार वालों ने भी मान लिया कि गणेश की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हालांकि, मामला तब संदिग्ध हो गया जब जांच के दौरान पता चला कि मृत समझे जा रहे गणेश चव्हाण ने घटना के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल मैसेज भेजे थे। इस डिजिटल सबूत ने पुलिस को चौंका दिया और जांच की दिशा बदल दी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर गणेश चव्हाण का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 1 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी का दावा हासिल करने के इरादे से अपनी मौत का नाटक रचा था। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जली हुई कार में मिला शव किसका है, इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था, तथा बीमा कंपनी को धोखा देने की योजना कैसे बनाई गई थी। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles