– अजीत पवार की जयंती पर हुआ भव्य वृक्षारोपण:
नागपुर :- “वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ”, का नारा देते हुए राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. अजित दादा पवार की जयंती का औचित्य साधते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव आनंद सिंह के नेतृत्व में गोधनी नगर परिषद व जिला परिषद प्रांगण में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण के इस अभियान में विभिन्न जाति के वृक्षों को लगाया गया जिसमें जामुन पीपल, आम, नीम, अमरूद जैसे फल हुआ छाया देने वाले पौधों का समावेश है। शिवाजी महाराज के पुतले का अभिवादन करते हुए वृक्षारोपण की शुरुआत की गई । जिसमें खास कर सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं ने सिर्फ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि भविष्य में वृक्षों के संवर्धन का संकल्प भी दोहराया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति ठाकरे सर, रमा पाटिल, अरुणा नानोटे, वैशाली सावरकर अमिशा गेडाम, प्रीति, रानी, स्वाति, जानकी सावरकर, सतीश इंगोले, नवल डेविड, रितेश लककेवार, बच्चू तिवारी आदि ने परिश्रम किया ।





