spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भांडेवाडी परिसर में एक घर में घुसा तेंदुआ, परिसर में मचा हड़कंप

– सावधानी और प्रशासन की अपील

नागपुर :- शहर के घनी आबादी वाले भांडेवाड़ी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जब एक तेंदुआ रिहायशी बिल्डिंग की दूसरी मंज़िल पर घुस गया। इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग बिल्डिंग के नीचे जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने कुछ अजीब हरकतें देखीं और जांच करने पर पाया कि बिल्डिंग में तेंदुआ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ‘हेल्प फॉर एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन’ की टीम ने भी तुरंत घटना स्थल पर जाकर तेंदुए की स्थिति का जायजा लिया और पुष्टि की कि यह घायल तेंदुआ है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए विशेष कदम उठाए। टीम ने बड़ी सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन किया और सफलतापूर्वक घायल तेंदुए को पकड़ लिया। वन विभाग ने बताया कि तेंदुआ अब सुरक्षित है और जल्द ही उसे जंगल में वापस छोड़ा जाएगा। घटना के दौरान प्रशासन ने इलाके के लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की थी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हो गई। भांडेवाड़ी नागपुर शहर के बीच में स्थित है और यहां घनी आबादी और लगातार ट्रैफिक रहता है। इस घटना ने फिर से शहर में जंगली जानवरों के इंसानी बस्तियों में आने की समस्या को उजागर किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोल्हापुर, सांगली और अहिल्यानगर क्षेत्रों के बाद अब विदर्भ में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है।

Popular Articles