spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गोंदिया के डांगुर्ली में 20 दिन के नवजात का अपहरण

गोंदिया :- गोंदिया ज़िले से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। जहां डांगुरली गांव में 20 दिन के नवजात के अपहरण से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रावनवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोंदिया ज़िले के डांगुर्ली गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर केवल 20 दिन के नवजात शिशु का अपहरण कर लिया। रिया राजेंद्र फाये ने कुछ दिन पहले गंगाबाई महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद परिवार अपने घर वापस लौट आया था। इसी दौरान रात में अज्ञात आरोपी घर में दाखिल हुए और नवजात शिशु को लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही परिजनों ने तुरंत रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी है। इलाके में तलाशी, पूछताछ और सुरक्षा उपायों को भी सख़्त किया गया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.