spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

एकतरफा प्रेमी ने ली पति की जान

– आरोपी और उसका साथी गिरफ्तार

चंद्रपुर :- गडचांदूर में एकतरफा प्रेम प्रकरण में एक आरोपी ने ने विवाहिता के पति की हत्या कर दी. यह वारदात नारंडा में हुई. मृतक का नाम नीतेश रामदास वाटेकर और आरोपी बादल सोनी और उसका साथी है. घटना रविवार, 16 नवंबर को शाम के समय कोरपना तालुका के नारंडा में एक नाले के पास हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतेश का वनसडी में हेयर कटिंग सलून है. वह अपनी टू-व्हीलर से अपने गांव नारंडा आता-जाता था. घटना के दिन रात 9 बजे के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटा. इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने बताया कि नीतेश अपनी टू-व्हीलर के साथ नारंडा में पथरीले नाले के पास पड़ा है. जब उसका भाई सतीश घटनास्थल पर पहुंचा तो नीतेश गंभीर रूप से घायल नजर आया. उसके सिर पर बुरी तरह वार किया गया था. उसे तुरंत कोरपना के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नीतेश 2022 से अपनी पत्नी और बेटी के साथ गडचांदूर में किराएदार के तौर पर रह रहा था. इस दौरान नीतेश की पत्नी पर आरोपी बादल सोनी फिदा हो गया था और उसके पीछे पड़ गया था. गणपति उत्सव के दौरान इसी वजह से नीतेश और बादल के बीच झगड़ा भी हुआ था. उस समय बादल ने नीतेश को जान से मारने की धमकी दी थी. नीतेश की पत्नी साधना शिकायत दर्ज कराने गड़चांदूर पुलिस स्टेशन गई थी. उस समय बादल के माफी मांगने और साधना के भाई के यह समझाने के बाद कि वह उसे भविष्य में परेशान न करे, झगड़ा खत्म हो गया था. साधना ने शिकायत वापस ले ली ताकि परिवार बर्बाद न हो. सोमवार, 16 नवंबर को बादल ने वनखडी में एक दोस्त के साथ शराब पी थी, जब नीतेश घर लौट रहा था, तो उसके सिर पर किसी चीज से वार किया गया और उसका गला भी दबा दिया गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. इस मामले में कोरपना पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी बादल सोनी और उसके साथी तुषार येगंटीवार, जो गडचांदूर का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.