spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

वाठोडा के प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहा था देह व्यापार, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- वाठोडा के प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहा देह व्यापार का अड्डा पुलिस के हाथ लगा है. क्राइम ब्रांच के एसएसबी ने छापा मारकर अड्डे के मुखिया छुटभैया नेता और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोपी शंकर गणेश यानखेड़े (38) और स्वाति उर्फ मयूरी वानखेड़े (34) लश्करीबाग है. शंकर परिसर में छुटभैया नेता के तौर पर चर्चित है. खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का पदाधिकारी बताता है. नेताओं के साथ खिचाए गए फोटो दिखाकर लोगों को प्रभावित करता है. उसके रिश्तेदार का तिरोड़ा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की इमारत क्रर्माक 58 में फ्लैट है. इस फ्लैट से वह पत्नी की मदद से देह व्यापार का अड्डा बलाता था. करीब डेढ़ साल से यह अड्डा चल रहा था. लोगों में काफी संपर्क होने से शंकर को आसानी से ग्राहक भी मिल जाते थे. वह पत्नी की मदद से गरीब और जरूरतमंद युवतियों को फांसता था. उन्हें अच्छी कमाई होने का झांसा देकर देह व्यापार के लिए तैयार करता था. परिसर में काफी संख्या में बाहरी जिलों की युवतियां रहती हैं. वह वानखेड़े दंपति का टारगेट होती थीं. वह ग्राहक आने पर युवतियों को फ्लैट पर भेजते थे. आरोपियों के कृत्य का पता चलने पर एसएसबी ने डमी ग्राहक आरोपियों के पास भेजा. उसने डेढ़ हजार रुपए में युवती का सौदा किया.

इन धंधों से वहां के निवासी त्रस्त हैं. कई लोगों ने फ्लैट दूसरों को किराया पर दिया है. वहां अवांछित कृत्य होते हैं इसकी शिकायत करने पर भी एनआईटी के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं. डेढ़ साल पहले भी यहां देहव्यापार का अड्डा मिला था. परिसर में अवैध कृत्य होने से बाहरी अपराधी वहां आते हैं. जिससे कई मर्तबा विवाद भी हुए हैं. छह माह पहले मावक पदार्थ सेवन करने के लिए आनेवाले असामाजिक तत्वों के बीच मारपीट भी हुई थी. यह मामला थाने भी पहुंचा था. उसके रूपए देते ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. उनके पास एक 35 वर्षीय युवती मिली. इस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपियों से जुड़ी परिसर में रहनेवाली युवतियां गायब हो गईं. फ्लैट से मिले पीड़ित विवाहित है. उसका पति शराबी है. वह घर चलाने के लिए आरोपियों के चंगुल में फंसी है. आरोपियों की गहराई से जांच करने पर कई पीड़िताओं के नाम सामने आ सकते हैं.

Popular Articles