spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सड़क छाप मजनू ने छात्रा का गला रेता

– आरोपी युवक गिरफ्तार, इमामबाड़ा की घटना

नागपुर :- सड़कछाप मजनू ने दिनदहाड़े सड़क पर नाबालिग छात्रा को सिर पर हथौड़े से वार कर गला रेत दिया. हमामवाड़ा के अशोक चौक के पास हुए इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उसके परिजन दहशत में हैं. इमामवाड़ा पुलिस ने आरोपी सूरज कृष्णाप्रसाद शुक्ला (26) सरईपेठ, इमामवाड़ा को गिरफ्तार किया है.

सूरज मनपा में ठेका कर्मचारी है. जख्मी 17 वर्षीय नाबालिग कॉलेज छात्रा है. सूरज उससे एकतरफा प्रेम करता था. इस वजह से उसका पीछा करता था. छात्रा ‘जिंदा नहीं छोडूंगा’ बोलकर किया हमला: छात्रा के इनकार करने से सूरज उग्र हो गया. उसने तू मेरे से बात नहीं करेगी तो तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा बोलते हुए हथौड़े से सिर पर वार कर दिया. सिर फूटने से छात्रा गंभीर जख्मी हो गई. इसके बाद सूरज ने कटर से छात्रा के गले पर वार कर दिया. गला काटकर छात्रा की हत्या करने का प्रयास किया. घटना देखकर लोग छात्रा की ओर दौड़े. उन्हें देखकर सूरज फरार हो गया.

के प्रतिसाद नहीं देने से उसे रोककर बात करने के लिए और साथ घूमने के लिए बोलता था. इसके बाद भी छात्रा के कोई प्रतिसाद नहीं देने पर सूरज ने एक दिन छात्रा का हाथ पकड़कर आपत्तिजनक बर्ताव किया. छात्रा ने यह घटना अपने परिजनों को बताई. उन्होंने सूरज के माता-पिता को बेटे के करतूत की जानकारी दी. इससे सूरज आगबबूला हो गया. उसने छात्रा का पीछा करना जारी रखा. गरीब परिवार की होने और बदनामी के भय से छात्रा ने सूरज की हरकतों को नजरंदाज किया. 17 नवंबर की सुबह छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से रवाना हुई छात्रा की दिनचर्या पता होने से सूरज उसका पीछा करने लगा. अशोक चौक के पास उसने छात्रा को रोका, छात्रा को उससे बात करके साथ चलने के लिए कहने लगा.

हमले से दहशत में परिवार

छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. वह तत्काल मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बेटी को मेडिकल पहुंचाया इमामवाड़ा पुलिस तत्काल हरकत में आ गई उसने सूरज को गिरफ्तार कर हत्या का प्रयास, छेड़खानी, पीछा करने तथा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. इस वारदात से छात्रा के परिजन दहशत में है. उन्होंने यदि पहले हीं पुलिस से शिकायत की होती तो घटना टल सकती थी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.