spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्कूल के बरामदे में गिरा छात्र, मौत

– जरीपटका के राजकुमार केवलरामानी विद्यालय का मामला

 नागपुर :- जरीपटका थाना क्षेत्र स्थित राजकुमार केवलरामानी स्कूल में बुधवार को इंटरवेल के दौरान कक्षा तीसरी का एक आठ वर्षीय छात्र की अचानक गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर के समय सामने आने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक छात्र की पहचान समतानगर निवासी हनित शालीग्राम कटरे के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हनित स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। बुधवार सुबह उसकी मां उसे स्कूल छोड़कर गई थी। इसके बाद मध्यांतर के दौरान हनित नीचे आया और अचानक बरामदे में गिर पड़ा। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी। वहीं, जरीपटका पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्राथमिक रूप से आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। छात्र की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Popular Articles