spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

प्रेमी को जेल से रिहा कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

प्रतापगढ़ :- जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवती जेल में बंद अपने प्रेमी को रिहा कराने की मांग को लेकर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि यह घटना बालिपुर इलाके में चारू नर्सिंग होम के पास हुई।

उन्होंने बताया कि महेश गंज इलाके की रहने वाली और पेशे से सफाई कर्मी महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जेल में बंद अपने प्रेमी अंकित गौतम की रिहाई की मांग करने लगी। हुड्डा ने बताया कि महिला ने हाल ही में अपने प्रेमी से गर्भवती होने के बाद उससे शादी के लिए कहा था। लेकिन कथित तौर पर गौतम ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव डाला जिसके बाद उसने गौतम के खिलाफ कुंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 24 अप्रैल को गौतम को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया था जिसकी रिहाई की मांग को लेकर महिला टावर पर चढ़ गई। हुड्डा ने बताया कि कई घंटे तक महिला टावर पर चढ़ी रही और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतरने के लिए मनाया।

Popular Articles