spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या

– LCB ने 2 घंटे में आरोपी पकड़ा

अमरावती :- बडनेरा थाना क्षेत्र के रायसोनी विश्वविद्यालय के सामने ईंटभट्टी पर काम करनेवाले मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के दो घंटे बाद ही क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल शिव धुर्वे (35, छिंदवाडा, एमपी) है. मृतक का नाम सूरज पुसुलाल यादव (31, गोंदिया) है. सूत्रों के अनुसार नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि बडनेरा थाना अंतर्गत रायसोनी कॉलेज के सामने मसला गांव के पास एक पुरुष का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया. मृतक की पहचान सूरज पुसुलाल यादव के रूप में हुई, जो ईंट भट्ठी पर मजदूरी का काम करता था. सूरज को संदेह था कि उसकी पत्नी के साथ आरोपी अनिल शिव धुर्वे के अवैध संबंध हैं. इसी बात को लेकर सूरज अक्सर शराब के नशे में अनिल से विवाद करता था.

सोमवार की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच दोनों के बीच फिर से भारी झगड़ा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अनिल ने सूरज को जमीन पर पटक दिया और पत्थर से उसका सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. अपराध शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल धुर्वे को हिरासत में लिया, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी मूल रूप से छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश का रहने वाला है. वर्तमान में बडनेरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है. उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक मनीष वाकोडे, महेश इंगोले, अमोल कडू, गजानन सोनुने, मंगेश परिमल, सुनील लासुरकर व अन्य पुलिसकर्मियों ने की.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.