spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रश्मि देसाई के एक्स -हस्बैंड ने रचाई दूसरी शादी

एक्ट्रेस रश्मि देसाई के एक्स-हस्बैंड और टीवी सीरियल ‘उतरन’ से फेम पाने वाले एक्टर नंदिश सिंह संधु ने दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने 14 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी से शादी की. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं. रश्मि से तलाक के लगभग 10 सालों के बाद नंदिश दोबारा शादी के बंधन में बंधे हैं.

नंदिश सिंह संधु और कविता बनर्जी ने बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की है. अक्टूबर 2025 में दोनों का रोका हुआ था. दोनों उससे पहले से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे. रोका के लगभग एक साल के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. नंदिश और कविता की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है. शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों को फैंस मुबारकबाद दे रहे हैं.

नंदिश की तरह कविता बनर्जी का भी ताल्लुक एक्टिंग की दुनिया से ही है. वो भी टीवी शोज में काम करती हैं. वो ‘भाग्य लक्ष्मी’, ‘रिश्तों का मांझा’, ‘दिव्य प्रेम’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. टीवी शोज के अलावा वो बॉलीवुड फिल्म का भी हिस्सा रही हैं. वो साल 2022 में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में एक छोटे से रोल में नजर आई थीं.

‘उतरन’ शुरू होने के तीन साल के बाद 2011 में नंदिश और रश्मि ने शादी की थी. हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला था. साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था. नंदिश अब कविता बनर्जी के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं.

Popular Articles