spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

– जलालखेड़ा पुलिस ने लोहारी सावंगा-करंजा मार्ग पर की कार्रवाई

नागपुर :- जलालखेड़ा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, जलालखेड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहारी सावंगा से करंजा मार्ग पर एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के लिए घूम रहा है। सूचना की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और उनके मार्गदर्शन में उक्त मार्ग पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लोहारी सावंगा, तहसील नरखेड़ निवासी हरिभाऊ राकृष्ण कामडी (58) को गांजा बेचते हुए पकड़ लिया। पंचों की मौजूदगी में उसकी तलाशी लेने पर उसके पास गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपए, तथा एक मोबाइल फोन समेत कुल 6,000 रुपए का माल जब्त किया।

इस कार्रवाई के बाद जलालखेड़ा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क) और 20(ब) (ii) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के तथा काटोल विभाग के उप विभागीय पुलिस अधिकारी पराग पोटे के मार्गदर्शन में की गई।

Popular Articles