spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- पांचपावली थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक व्यक्ति को गाय के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश्वरनगर निवासी 46 वर्षीय दीपक राजेश समुद्रे एक खुले मैदान में गाय के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। यह घटना वहां से गुजर रहे एक नागरिक की नजर में आई, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पांचपावली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। प्रारंभिक जांच में घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Popular Articles