spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

चंद्रपुर मनपा के नए आयुक्त अकनुरी नरेश बने

चंद्रपुर :- महानगरपालिका के आयुक्त पद पर राज्य सरकार ने नाशिक विभाग के एकीकृत आदिवासी विकास प्रकल्प, कलवण के परियोजना अधिकारी और कलवण उपविभाग, नाशिक के सहायक जिलाधिकारी अकनुरी नरेश की नियुक्ति की है। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। चार महीनों पहिले विपिन पालीवाल इनकी बदली के बाद विद्या गायकवाड़ प्रभारी आयुक्त के रूप में कार्य कर रही थीं।

आगामी महानगरपालिका चुनावों से पहले ही सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन्हीं में नाशिक विभाग के कलवण के IAS अधिकारी अकनुरी नरेश भी शामिल हैं। उनकी त्वरित बदली का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव अनुष्का दळवी ने 12 दिसंबर को जारी किया है।

पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि वे अपने वर्तमान पद का कार्यभार नाशिक के विभागीय आयुक्तों के मार्गदर्शन में किसी अन्य अधिकारी को सौंपें और चंद्रपुर महानगरपालिका में अपना नया कार्यभार विद्या गायकवाड़ से तुरंत संभाल लें।शीतकालीन अधिवेशन के दौरान जब यह संभावना जताई जा रही थी कि आगामी मनपा चुनाव तक चंद्रपुर महानगरपालिका का कामकाज प्रभारी आयुक्त के हवाले ही रहेगा, उसी बीच शहर को नया पूर्णकालिक आयुक्त मिल गया है।

Popular Articles