spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विदर्भ सहित महाराष्ट्र में ‘हीटवेव’ का अलर्ट

– अकोला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म; अगले 4 दिनों तक लू का कहर रहने का अनुमान

नागपुर :- विदर्भ सहित राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बेमौसम बारिश और तूफानी हवाओं से मिली राहत अब खत्म हो चुकी है और सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। विदर्भ के अकोला जिले में सोमवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले चार दिनों तक लू बहने की चेतवानी जारी की है।

विदर्भ सहित राज्य भर में पिछले कुछ दिनों में चक्रवाती प्रभाव के कारण हुई बारिश ने तापमान को नीचे ला दिया था, लेकिन अब आसमान साफ होते ही गर्मी का प्रकोप दोगुना हो गया है। सोमवार को राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, सोमवार को अकोला 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। वहीं उपराजधानी नागपुर में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार,

अकोला – 45.1°C

अमरावती – 44.0°C

भंडारा – 42.0°C

बुलढाणा – 43.2°C

चंद्रपुर – 41.0°C

गड़चिरोली – 40.6°C

गोंदिया – 39.2°C

नागपुर – 42.0°C

वर्धा – 43.8°C

वाशिम – 42.6°C

यवतमाल – 41.4°C दर्ज किया गया।

अब महाराष्ट्र में राजस्थान और गुजरात की ‘लहर’

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुजरात और राजस्थान में चल रही गर्म हवाओं (लू) का असर अब महाराष्ट्र में भी दिखने लगा है। विदर्भ, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। तूफान का असर खत्म होने के बाद अब मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे तपिश और बढ़ेगी।

अगले 4 दिन भारी, पारा 46°C के पार जाने की आशंका

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मंगलवार से तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। विदर्भ के आधे से अधिक शहरों में पारा पहले ही 44 डिग्री के पार है। चेतावनी दी गई है कि आने वाले दिनों में यह 46 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर को फिर से छू सकता है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.