अमरावती :- स्थानीय महाजनपुरा क्षेत्र में सोमवार का दिन बेहद गमगीन रहा. रविवार को घातखेडा तालाब में डूबने से जान गंवाने वाले चार मासूमों का अंतिम संस्कार नम आंखों और भारी माहौल के बीच किया गया. एक साथ चार अर्थियां उठने का दृश्य देखकर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों में सोनाली नरेंद्र जोशी (16), आदित्य नरेंद्र जोशी (12), यश गजानन काकणे (13) और पायल बबलू पंडित (21) शामिल हैं. हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. वही इस घटना के चलते परिसर के कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले थे. महाजनपुरा से लेकर हिंदू श्मशान भूमि तक मृतक बच्चों के अंतिम दर्शन व यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी थी. क्षेत्र में हर ओर करुण कृदन सुनाई पड़ रहा था. घटना की सूचना मिलते ही मनपा की दमकल टीम और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया. सोमवार की सुबह सभी का पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया.
एक साथ उठीं 4 अर्थियां
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.