अमरावती :- तिवसा तहसील कार्यालय के एक राजस्व सहायक को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए अमरावती एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एक लंबित मामले को जल्द निपटाने के बदले इस राशि की मांग की थी. जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ तिवसा तहसील कार्यालय में प्रतिबंधक कार्रवाई का मामला चल रहा है. इस मामले में बार-बार अगली तारीख न देते हुए केस को जल्द खत्म करने और उसे निपटाने के लिए राजस्व सहायक आरोपी राहुल शंकरराव निस्वादे (43, विश्वशांति नगर, शेगांव रोड, अमरावती) ने 2 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.
500 की रिश्वत लेते राजस्व सहायक गिरफ्तार
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.