spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

महिला की खून से लथपथ लाश बरामद

  – मां की मौत के लिए जिम्मेदार महिला की नृशंस हत्या की

 गड़चिरोली :- गत शुक्रवार को गड़चिरोली तहसील अंतर्गत मेंढा गांव निवासी अक्षय भानारकर नामक व्यक्ति के घर में शाकमला सुखदेव किरंगे नामक महिला का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था. इस मामले की एलसीबी और गड़चिरोली शहर पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पकड़े गए नाबालिग का सौतेला पिता भी शामिल है. बताया जा रहा है कि, दो माह पहले गड़चिरोली-चंद्रपुर मार्ग पर वैनगंगा नदी में स्नान करते समय शहर के रामनगर निवासी कांता मोहुर्ले की डूबने से मृत्यु हो गई थी. इस घटना को आकस्मिक न समझते हुए और अपनी मां को स्नान करने के बहाने ले ले जाकर उसे नदी में धकेलकर उसकी हत्या करने का संदेह जताते हुए मृतक महिला के नाबालिग बेटे और सौतेले पिता ने अन्य एक सहयोगी के साथ मिलकर शामकला किरंगे की हत्या कर दी. इस घटनाक्रम की शहर पुलिस ने भी पुष्टी की है. इस मामले में पुलिस ने मृतक कांता मोहुर्ले के पति सुदामा रामभाऊ चौधरी व उसके नाबालिग बेटे और इचेतन धर्मराव खोब्रागडे को गिरफ्तार किया है.

10 मार्च को डूबने से हुई थी कांता की मृत्यु

10 मार्च को कांता मोहुर्ले और अन्य सहयोगी महिलाएं चंद्रपुर-गडचिरोली मार्ग पर बहनेवाली वैनगंगा नदी में स्नान करने के लिये गयी थी. जहां पर भोजन करने के बाद स्नान करते समय कांता गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूबने से मृत्यु होने की घटना घटी. लेकिन कांता की मृत्यु डूबने से नहीं बल्कि शामकला के धक्का देने से होने का संदेह आरोपी नाबालिग और उसके सौतेले पिता को था. जिसके चलते षडयंत्र रचकर शुक्रवार 8 मई को शामकला की हत्या की गई.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.