spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस बन युवती से किया दुष्कर्म

– नाशिक जिले में नहीं थम रही हैवानियत

नाशिक :- नाशिक के ढोंगी अशोक खरात प्रकरण के बाद जिले में एक के बाद एक चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच नाशिक में एक युवती के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना ने सनसनी फैला दी है. आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवती को अपने साथ ले गया और 3 अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया. नाशिक जिले की एक युवती को आरोपी ने पुलिस होने का झांसा दिया और उसके आपत्तिजनक फोटो वायरलकरने की धमकी देकर उसे डराया. इसी दबाव का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता को नांदगांव, शिर्डी और नाशिक रोड जैसे तीन अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए. इस मामले में नांदगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी संदीप कौतिक बेंडके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी फिलहाल फरार है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.